संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के जीजीआईसी इंटर कालेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें डीएम राजकमल यादव और सीडीओ अभिराम त्रिवेदी प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल के बारे में जानकारी ली। डीएम ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार और कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि कालेज में आयोजित प्रदर्शनी में जिले के 73 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में वैदिक कन्या इंटर कालेज टटीरी की तनु की जैव विविधता की प्रदर्शनी को प्रथम, जीजीआईसी की तरन्नुम को वैकल्पिक ऊर्जा प्रदर्शनी में द्वितीय और राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर के आशीष की गणित भौतिक आधारिक प्रदर्शनी तृतीय चुनी गई।
कालेज में छात्रों को किया सम्मानित
अग्रवाल मंडी टटीरी। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडन प्रस्तुत करने के लिए डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी कालेज के छात्रों को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर ने बताया कि जीजीआईसी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में कालेज के कक्षा 11वीं के छात्र तपिश ने पर्यावरण संरक्षण व कक्षा दस के जतिन ने सूचना एवं प्रौद्यौगिकी की मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर प्रबंधक प्रवीण कुमार, मूलचंद, हरिओम शर्मा, राजेश कुमार, सरोज, अमित कुमार, अजयवीर, विकास मानव आदि मौजूद रहे।