जेवी कॉलेज में तीन दिन तक चलेगी 19वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एंड सीनियर वुशू चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक महाविद्यालय में शुक्रवार को तीन दिवसीय 19वीं उत्तर प्रदेश सीनियर और जूनियर वुशू चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 300 महिला और पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
जनता वैदिक महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. सतीश चंद शर्मा, जिला बागपत वुशू संघ के सचिव राज विपिन जोशिया व गोपाल नेे संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। चैंपियनशिप के पहले दिन जूनियर और सीनियर वर्ग के क्वार्टर फाइनल तक के मुकाबले हुए। सीनियर बालिकाओं में 45 किलोग्राम भार वर्ग में रिमझिम चौधरी प्रयागराज, पूजा विकल गौतम बुद्ध नगर, 48 किलोग्राम भार वर्ग में काजल साहू कानपुर, प्रिया सिंह प्रयागराज, 52 किलोग्राम भार वर्ग में सोनी मुजफ्फरनगर, 56 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशु मिश्रा प्रयागराज, प्रीति बागपत जीत दर्ज की। सीनियर बालक वर्ग में नरेश गौतम बुद्ध नगर, आशीष वर्मा मेरठ, 52 किलोग्राम भार वर्ग मेें मनोज कुमार मुजफ्फरनगर, लविश शर्मा मेरठ, 56 किलोग्राम भार वर्ग में अशोक कुमार यादव लखनऊ, आफताब खान प्रयागराज, अपील गौतम बुद्ध नगर, 60 किलोग्राम भार वर्ग में केशव शर्मा गाजियाबाद, गौरीशंकर बागपत, चेतन चौहान गौतम बुद्ध नगर, सोनू कुमार बागपत, 65 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल भाटी गौतम बुद्ध नगर, 70 किलोग्राम भार वर्ग में सूरज यादव लखनऊ, विक्रांत बालियान मेरठ, 80 किलोग्राम भार वर्ग में ऋषभ त्यागी मेरठ, गौरव सोलंकी मेरठ ने जीत दर्ज की।
जूनियर बालक वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित बालियान मेरठ, सौरव सिंह कानपुर, प्रिंसी गौतम बुद्ध नगर, अंकेश कुमार कानपुर, 52 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित कुमार शामली, सुमित सिंह प्रयागराज, काशी नरेश बिंद चंदौली, शिव प्रताप चौहान आगरा, 56 किलोग्राम भार वर्ग में अमन पोरवाल गाजियाबाद, अश्विनी चौहान मेरठ, गौरव कुमार बुलंदशहर, आदित्य कुमार आगरा, 60 किलोग्राम भार वर्ग में चंद्र कमल मिश्रा प्रयागराज, दानवीर चौधरी बुलंदशहर, अनिरुद्ध चौधरी मेरठ, राम सिंह यादव वाराणसी, पराक्रम सिंह चंदौली, 70 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित कुमार अयोध्या, आर्यवीर शामली, सुमित कुमार मेरठ ने जीत दर्ज की।
300 से अधिक खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
चैंपियनशिप में बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बुलंदशहर, बिजनौर, संभल, बांदा, सहारनपुर, शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 300 से अधिक महिला व पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा साबित करने वाले कुछ खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे है।
इनका रहा सहयोग
चैंपियनशिप के पहले दिन मनीष कक्कड़, सरिता रानी, भगत सिंह तोमर, कुलदीप शर्मा, राज विपिन जोशिया, याचिका तोमर, कृष्णपाल खलीफा, धर्मेंद्र खलीफा, सौरभ जौनमाना का सहयोग रहा।