फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें विद्यार्थी : सौरभ सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
-छपरौली के शांति सागर कन्या इंटर कॉलेज में धर्मसभा कराई गई
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के शांति सागर कन्या इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को धर्मसभा हुई। जैन मुनि सौरभ सागर महाराज ने कहा कि विद्यार्थियों को माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि यह दोनों उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्ग दिखाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नौ का अंक अपनी मर्यादा नहीं छोड़ता, उसी प्रकार विद्यार्थियों के उचित विकास के लिए विद्यार्थियों और शिक्षक दोनों को अपनी मर्यादा नहीं छोड़नी चाहिए। विद्यार्थियों को शुद्ध शाकाहारी होना चाहिए और मांस से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए। धर्मसभा के बाद छपरौली से सौरभ सागर महाराज ने हरियाणा के लिए मंगल विहार किया। इस दौरान प्रधानाचार्य शालिनी शुक्ला, प्रबंधक भुनेंद्र जैन, प्रधान लिपिक ऋषभ गर्ग, जिनेंद्र जैन, राहुल जैन, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें