- ग्रोवैल स्कूल में शुरू हुई सात दिवसीय प्रतियोगिता
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के ग्रोवैल स्कूल में बुधवार को सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसके विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन घेरे से गेंद उठाओ प्रतियोगिता में जियांस ने प्रथम, अलिश ने द्वितीय और पारस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गेंद को निशान पर रखो और दौड़ो प्रतियोगिता में तेजस्वी धामा ने प्रथम, लक्ष्य एवं देवांशी ने संयुक्त रूप से द्वितीय और रिदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कप संतुलन प्रतियोगिता में आरना जैन ने प्रथम, रिया जैन व मानवी ने संयुक्त रूप से द्वितीय और तन्वी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सविता शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है और बच्चों को खेलों में हिस्सा जरूर लेना चाहिए।