फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज का 105 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बड़ौत विधायक केपी मलिक और नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा ने महावीर वंदना और सरस्वती वंदना से की। कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीतों वंदे मातरम पर समा बांधा। इसमें मुख्य अतिथि केपी मलिक ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभागी किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर उनका मनोबल बढ़ाया। नगर अध्यक्ष अमित राणा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में बहुमुखी प्रतिभा छिपी हैं। शिक्षक प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करें और उन्हें आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने सत्र 2018 व 19 कि परिषदीय परीक्षाओं में जनपद स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया जैन को नगद राशि देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर एनसीसी कैडेट और स्काउट एंड गाइड ने मुख्य अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इसमें दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीन जैन, मंत्री अतुल जैन, विद्यालय के प्रधानाचार्य वकील जैन, अजय राज शर्मा, सुनील जैन, मनमोहन सिंह, रीमा जैन, रीता कौशिक, सतीश शर्मा, सौरभ जैन, टीना जैन, अरविंद त्रिपाठी, प्रतीक जैन, प्रदीप शर्मा, आकाश जैन, दिनेश जैन, सुधीर कुमार, निशांत जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें