जनता वैदिक और दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज का रासेयो शिविर जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/खेकड़ा। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज और दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज का रासेयो शिविर शुक्रवार को भी जारी रहा। संगोष्ठी व पोस्टर प्रतियोगिता में स्वयं सेविकाओं और स्वयं सेवकों ने जल संरक्षण का संदेश दिया। उधर, खेकड़ा के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के शिविर में छात्राओं ने श्रमदान किया।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की द्वितीय इकाई के शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मालती, डॉ. विजयपाल, मनोज कुमार शर्मा, डॉ. प्रशांत, डॉ. सौरभ आदि ने स्वयं सेविकाओं को साइबर क्राइम, डिजिटल इंडिया सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसी कॉलेज की तृतीय इकाई का एक दिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रशांत यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। चतुर्थ इकाई के शिविर के तीन दिन दयानंद बाल विद्या मंदिर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी की देखरेख में स्वयं सेविकाओं ने महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, योगाभ्यास किया और जल संरक्षण का संदेश दिया। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज का सात दिवसीय शिविर ऋषिकुल विद्यापीठ छपरौली रोड पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक जैन की देखरेख में शुरू हुआ। इस अवसर पर योगाचार्य डा महेश कुमार मुछाल, अभिषेक, अभिनव, जयंत, आशीष, रूपेश, कमल, हिमांशु, सागर का योगदान रहा।
उधर, खेकड़ा के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाईयों के शिविरों का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, प्राचार्य डॉ आरके जैन ने किया। प्रथम सत्र में छात्राओं ने कॉलेज परिसर में अभियान चलाकर साफ सफाई की। दूसरे सत्र में शिक्षिका रुचि यादव ने स्वयं सेविकाओं को साइबर क्राइम के विषय में जानकारी दी। द्वितीय शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनोद कुमार ने स्वयं सेविकाओं को आत्म सुरक्षा की जानकारी दी। योग शिक्षक नीरज कुमार ने योग अभ्यास कराया। इस दौरान लोकेश्वर शर्मा, उपेंद्र शर्मा, दीपक कुमार, विनीता तोमर आदि मौजूद रहे।