फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डाक टिकट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 5
विज्ञापन

बड़ौत/बिनौली। नगर व देहात क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं मेेंं बुधवार को डाक टिकट प्रदर्शनी, डिजिटल इंडिया फॉर न्यू इंडिया विषय पर ढाई आखर वार्षिक पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

किडजी प्ले स्कूल में आयोजित डाक प्रदर्शनी में सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार जैन, पोस्ट मास्टर एमपी सिंह व सचिन गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को डाक विभाग की बचत योजना, पोस्ट स्पीड, रजिस्ट्रर सहित महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, रेल व खेलों की थीम छापे गए डाक टिकटों की जानकारी दी। इस अवसर पर योगेश गुप्ता व अन्य शामिल रहे। उधर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना गुलियान में प्रतियोगिता के मंडल प्रभारी व डाकघर बागपत के मंडल अधीक्षक बीएल मीणा ने बताया की देश में 9 से 13 अक्टूबर तक विश्व डाक दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर स्कूलों में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी, हिंदी भाषा में अंतर्देशीय पत्र श्रेणी 500 शब्द, लिफाफा पत्र श्रेणी 1000 शब्द सशक्तीकरण, फ्लेलटली, वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता कराई जा रही है। कॉलेज की 18 वर्ष आयु की 58 छात्राओं ने लिफाफा श्रेणी पत्र 1000 शब्द में पत्र लिखे। इस अवसर पर उपमंडल निरीक्षक डाकघर हरेंद्र सिंह, पोस्ट मास्टर जयभगवान सिंह, प्रबंधक योगेंद्र सिंह सोलंकी, प्रधानाचार्य तेजबीरी देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें