बिनौली। प्राथमिक विद्यालय बिनौली नंबर एक में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विद्यालय की कक्षा-1 से लेकर कक्षा-5 तक की उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं का सम्मान किया गया। विद्यालय की दीपांशी, करुणा आयात, अनुष्का, शगुन, उम्मे, कुलसुम, वंशिका, बुशरा, कुलसुम, कनिका, साक्षी, अंशिका, लवली आदि बालिकाओं को उपयोगी उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक कविता, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त रेनू पंवार, मीनू ढाका, संगीता, दिव्या का सहयोग रहा।