फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन पढ़ाई के लिए बुलाने पड़ रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह की पाली में पहुंचे रहे छात्र, दूसरी से कर रहे किनारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शासन के निर्देश पर माध्यमिक स्कूलों को दो पालियों में खोल दिया गया है। योजना न बनने तथा अभिभावकों में जागरूकता न होने से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहतर नहीं हो पा रही है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक लगा दी है। अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है। पहली पाली में छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं परंतु दूसरी पाली से किनारा कर रहे हैं।
दिगंबर जैन कॉलेज में पहली पाली में कक्षाओं में पढ़ाई होती दिखी। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित हैं। प्रधानाचार्य वकील चंद जैन ने बताया कि पहली पाली में 190 व दूसरी पाली में 100 से कम छात्राएं पहुंच रही हैं। दोनों पालियों में मिलाकर 50 फीसदी बालिकाएं पहुंच रहीं हैं। अभिभावकों को फोन करके बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जनता वैदिक इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में कक्षाओं में न के बराबर बच्चे आ रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉ. यशपाल शास्त्री ने बताया कि स्कूल में शिक्षण कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। उसके अनुसार बच्चों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें