फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डग्गामार वाहनों में सफर कर जान जोखिम में डाल रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-किशनपुर बिराल-पुसार मार्ग पर बसों का संचालन न होने से हैं परेशान
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। किशनपुर बिराल-पुसार मार्ग पर बसों का संचालन न होने की वजह से रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं, स्थानीय लोग डग्गामार वाहनों में सफर कर जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। मगर अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसको लेकर लोगों में रोष है।
किशनपुर बिराल से पुसार गांव की दूरी तकरीबन 15 किमी है। मार्ग के दोनों ओर दोघट, ईदरीशपुर, टीकरी, गांगनौली, भगवानपुर, गांगनौली, माजरा, बुढ़पुर सहित 10 से अधिक गांव पड़ते हैं। यहां रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं विभिन्न स्कूल व कॉलेजों में पढ़ाई करने जाते हैं, लेकिन इस मार्ग पर बसों का संचालन न होने की वजह से छात्रों व स्थानीय लोगों को डग्गामार वाहनों मेंं दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ता है। इससे हादसा होने की ज्यादा संभावनाएं बनी रहती है। वहीं छात्राओं को सफर के दौरान ज्याद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ये बोले छात्र व क्षेत्रवासी-
इस मार्ग पर जल्द से जल्द बसों का संचालन होना चाहिए। बसों का संचालन न होने की वजह से डग्गामार वाहन चालक मनमानी करते हैं, ऐसे में छात्रों को समय पर स्कूल व कोंचिग जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।- अविराज

इस मार्ग पर बस सेवाएं न होने की वजह से शाम के समय ज्यादा परेशानी होती है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।- संजीव
विज्ञापन


वर्जन
छपरौली से किशनपुर-पुसार होते हुए मेरठ के लिए एक बस सुबह के समय चलती है, बाकी बसों के संचालन को लेकर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।- रामदास सोनकर एआरएम बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें