समस्याओं को लेकर बुधवार को दिगंबर जैन पालीटेक्निक के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कॉलेज में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। बाद में छात्र समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए।
बुधवार को छात्र आशीष शर्मा और हिमांशु शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में एकत्र हुए और समस्याओं को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने कहा शिक्षा सत्र 2015-16 में अप्रैल माह में द्वितीय वर्ष सिविल की परीक्षा दी थी। जब परीक्षा परिणाम आया तो हमें अनुत्तीर्ण दिखाया।
हमने कॉपी दोबारा जांच करने का अनुरोध किया तो कॉलेज प्रशासन ने मना कर दिया। इसमें कई बार आरटीआई में सूचना मांगी, सूचना नहीं दी छात्रों का परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है, जबकि सत्र 2016-17 की परीक्षा 15 नवंबर से घोषित की।
इनमें मोहित पंवार, अरविंद कुमार, अरुण चौधरी, गौरव, मनोवर अली, संजू कुमार, मोहित शर्मा, सुमित कुमार, श्रवण कुमार, निशांत, नौशाद, विशाल, मनोज, साहिल, अफरीदी, नवेद आलम आदि रहे। इस संबंध मेें कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके जैन ने कहा बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट आता है, किसी भी छात्र ने आरटीआई में सूचना नहीं मांगी है। कॉलेज का कोई रोल नहीं है।