फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण का आरोपी जेल गया

Sat, 03 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से छात्रा के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। परिजनों ने छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उसकी कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी शनिवार को स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रविवार दोपहर वह बेहोशी की हालत में बड़ौत के निजी अस्पताल में मिली थी। उसने गांव के ही युवक पर बेटी का अपहरण कर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर पिलाने के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट  दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया। कोतवाली के एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में लड़की से रेप होने की पुष्टि नहीं हुई है। अपहरण के आरोप में अंकित को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें