फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस के साथ किया छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन

Tue, 29 Nov 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के जैन स्थानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नांमाकन करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के तीन डिग्री कॉलेजों में 2 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को प्रत्याशी जुलूस के साथ कॉलेजों में पहुंचे प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। उधर, जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज मेें प्रगति तोमर को निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया है। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में भी अध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन हर्ष खोखर का आया है। 
विज्ञापन


नगर के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज और जैन स्थानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आगामी 2 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव होना है। सोमवार को तीनों कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया कराई गई। दिंगबर जैन डिग्री कॉलेज मेें छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एकमात्र हर्ष खोखर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर गौरव पंवार दोघट, महामंत्री पद पर राहुल रूहेला, सह सचिव शिवानी व कोषाध्यक्ष विक्की कुमार ने ही नामांकन किया है।

हर्ष खोखर ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालते हुए कॉलेज में पहुंचकर नामांकन किया। वहीं चुनाव अधिकारी डा. मीना कुमार व प्राचार्य डा. वीरेंद्र  सिंह ने बताया कि सुबह 9 से 1 बजे तक नामांकन प्रक्रिया कराई गई। बताया कि सभी पदों पर एक-एक नामांकन भरे गए हैं। मंगलवार को नाम वापसी के बाद पूरी तरह से स्थिति साफ हो जाएगी। वहीं जनता वैदिक डिग्री कॉलेज मेें छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पुलिस बल के बीच संपन्न कराई गई।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद के दावेदार अंकुर चौधरी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के साथ कॉलेज पहुंचकर नामांकन कराया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए मोहित तोमर, अनुज, अंकुर तोमर, अंकुर, अनुज कुमार ने भी नामांकन भरा है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पर खुशबू व सागर तोमर, महामंत्री पद पर लोकमान सिंह, रोहित तोमर, रोहित रमाला, सुमित पंवार, संयुक्त सचिव अजय कुमार, आंकाक्षा, विशाल कुमार, कोषाध्यक्ष मोहित कुमार, प्रिंस तोमर व सुमित चौहान ने नामांकन पत्र भरे है।

वहीं जैन स्थानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी नामांकन प्रक्रिया कराई गई। कॉलेज प्राचार्य डा. मंजू शर्मा व चुनाव अधिकारी प्रवीता खत्री ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रगति तोमर के एकमात्र पैनल ने नामांकन किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए प्रगति तोमर, उपाध्यक्ष मोनी, सचिव रजिया सुल्ताना, सह सचिव दानिस्ता व कोषाध्यक्ष पद के लिए श्वेता ने नामांकन आया है। अध्यक्ष पद पर दूसरा नामांकन न आने के चलते प्रगति तोमर को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें