फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन नलकूप पर बंधक बनाकर दी वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सातवीं की छात्रा का अपहरण कर नलकूप पर बंधक बनाकर चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा सातवीं की छात्रा को आठ अप्रैल को एक युवक जबरन नलकूप पर ले गया। नलकूप पर उसके तीन चार दोस्त मौजूद थे। आरोप है कि बंधक बनाकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना में गांव के एक नेता का भतीजा भी शामिल है। छात्रा के बयान पर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कराकर घटना की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि आठ अप्रैल को परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा के बयान संदिग्ध लग रहे हैं, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----------------
पुलिस ने लगा दिया सीमा समाप्त का बोर्ड
फोटो 7
बागपत। यूपी हरियाणा सीमा विवाद को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने यमुना पर बोर्ड लगा दिया है। रविवार को निवाड़ा चौकी के पास पुल पर कोतवाली पुलिस ने यमुना में बहते हुए शव और किसानों की फसल पर हुए विवाद को देखते हुए थाने की सीमा समाप्त का बोर्ड लगा दिया है। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि सीमा विवाद को देखते हुए बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन

-------------
भट्टे के चौकीदार पर हमला
बागपत। रमाला निवासी सुरेशपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि फैजुल्लापुर गांव के एक भट्ठे के चौकीदार पर तीन चार लोग हमला कर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें