-कृषि, दुग्ध डेयरी में कम पड़ रही सीटें
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में इन दिनों स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला लेने की प्रक्रिया जोरो पर चल रही है। मंगलवार को दूसरी मेरिट के तहत दाखिला पाने का अंतिम दिन है, जिस कारण कॉलेजों में छात्रों की भीड़ लगी हुई है।
विवि ने शुक्रवार शाम को पीजी (स्नातकोत्तर) कक्षाओं में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट जारी कर दी थी। शनिवार को कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। विवि ने 19 सितंबर तक छात्रों को प्रवेश का मौका दिया हुआ है। सोमवार को जब कॉलेज खुले तो मेरिट में शामिल छात्र प्रवेश लेने पहुंचना शुरू हो गए। थोड़ी ही देर में एमए, एमएससी के विभिन्न ट्रेड/विषयों में विभाग कार्यालयों में छात्रों की भीड़ लग गई। जिले के 3 डिग्री एवं करीब 10 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में अभी पीजी की 50 फीसदी सीटें खाली हैं। सबसे अधिक मारामारी कृषि व दुग्ध डेयरी विषयों में दाखिला लेने को लगी है। उधर, दिगंबर जैन डिग्री काॅलेज के प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरी कटऑफ के तहत मंगलवार तक छात्र प्रवेश करा सकेंगे। कॉलेजों में अभी काफी सीटें रिक्त हैं, विवि द्वारा प्रवेश की तिथि बढ़ाई जा सकती है।