फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज सर्द हवाओं में भी किसानो का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सर्द हवाओं के बीच क्षेत्र के गांव सांकरौद स्थित यमुना खादर में किसानों का रेत खनन ठेकेदार के खिलाफ धरना जारी है। आंदोलित किसानों ने खनन पट्टा निरस्त होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसान बीती 11 दिसंबर से रेत खनन ठेकेदार के खिलाफ खनन पट्टा निरस्त कराए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। तेज सर्द हवाओं के बावजूद बृहस्पतिवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। आंदोलित किसानों का कहना है कि वे खनन पट्टा निरस्त कराए जाने के लिए जिलाधिकारी को भी शिकायत पत्र सौंप चुके हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से खनन पट्टा निरस्त कराए जाने की मांग की। इसे पूरा नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान रामकृपाल सिंह, देवेंद्र धामा, राहुल धामा, प्रवीण कुमार, सिद्धार्थ कुमार, मनवीर धामा, धर्मेंद्र कुमार, विनोद धामा, कुलदीप धामा, रवींद्र धामा आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें