बड़ौत। जागृति बाल विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को वैदिक आर्य समिति व एस्रो के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम हुआा। शुभारंभ आर्य समाज के मंत्री प्रीतम सिंह आर्य ने गायत्री मंत्र के साथ किया। उन्होंने बच्चों को गायत्री मंत्र का भावार्थ समझाया। कहा कि माता, पिता, गुरुजनों व बड़े बुजुर्गों की सेवा और आज्ञा का पालन करना चाहिए। डॉ ओमवीर आर्य ने कोरोना महामारी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने जोर दिया। एस्रो के संयोजक संजय राणा ने बच्चों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम सिंह आर्य और संचालन देवेन्द्र शास्त्री ने किया। छात्र अभिनव को प्रथम, नाबिया को द्वितीय व रिया को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पारितोषिक प्रदान किए। इस दौरान प्रधानाचार्या कुसुमलता, शिक्षिका बबीता, निशा, शिवानी, अंजलि व भारती आदि मौजूद रहीं।