फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
बड़ौत सीएचसी में मौजूद हिलवाड़ी गांव के घायल। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
पिछोकरा गांव का मामला, बच्चे सहित दो घायल
विज्ञापन

पुलिस ने शांत कराया मामला, कुछ लोगाें को हिरासत में भी लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। पिछोकरा गांव में बुधवार की सुबह मामूली कहासुनी को लेकर दो वर्गों के दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। पथराव भी हुआ। संघर्ष में एक बच्चे सहित दो लोग घायल हुए। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। पुलिस ने कुछ लोगाें को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह वसीम पुत्र महबूब और गुल्लू पुत्र बाबू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव भी हुआ। इस संघर्ष में वसीम पक्ष से आरिफ पुत्र रशीद घायल हुआ। पथराव में दूसरे मोहल्ले का एक बच्चा भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे वंश पुत्र मानसिंह को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुल्लू, बोनी पुत्रगण बाबू सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक बिनौली देवेश सिंह का कहना है कि आरिफ पुत्र रशीद ने तहरीर दी है, उस पर करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें