बड़ौत। बागपत सांसद डा सत्यपाल सिंह ने संसद में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर दिल्ली से कासिमपुर खेड़ी तक रैपिड रेल के संचालन और दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण का मुद्दा उठाया।
बागपत सांसद डा सत्यपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर तक जो रेलवे लाइन है, उसे 120 साल हो गए है। यह एशिया से सबसे बड़ी भीड़भीड़ वाली रेलवे लाइन है। यात्रियों को खिड़की पर खड़ा होकर सफर करना पड़ता है। दिल्ली के चारो ओर तरफ मेट्रो चली गई या रैपिड रेल चलाने की तैयारी हो रही रही है। कहा कि दिल्ली से कासिमपुर खेड़ी बागपत तक रैपिड रेल चलाई जाए। कहा कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन, जिसका वर्ष 2016 में दोहरीकरण करने के लिए भूमि पूजन हुआ था, उसको शीघ्र पूरा कराएं। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण और रैपिड रेल की मांग संसद में उठाने पर क्षेत्र के लोगों ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का आभार जताया। आभार जताने वालों में पुष्पेंद्र चौहान किरठल, जयपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, जितेंद्र, पवन शर्मा आदि शामिल रहे।