बागपत। झंकार वाली गली में मुखबिरी के शक में एक युवक पर घर में घुसकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया गया। पथराव भी किआ। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एनसीआर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झंकार वाली गली निवासी जीवन ने बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक अवैध शराब बेचता है। पुलिस ने दो दिन पहले उसके घर से शराब बरामद की थी। रविवार को आरोपी युवक और उसके साथ आई महिला ने उस पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक और उसके पक्ष के लोगाें ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पथराव भी किया। इसमें जीवन व तीन परिजनों को चोटें आई। एसएसआई जाहिद खान ने बताया कि जीवन की ओर से चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जेल में बंदी की हालत बिगड़ी, रेफर
बागपत। जिला कारागार में एक बंदी की हालत में बिगड़ गई। जेल प्रसाशन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को जेल में बंदी 45 वर्षीय संजीव पुत्र कंवर सिंह की हालत अचानक बिगड़ गई। जेल अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ विजय प्रकाश ने उसकी जांच करते हुए बताया कि हार्ट की समस्या हुई है, उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।