फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललियाना गांव में मामूली विवाद पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों की एक महिला सहित छह लोग घायल, 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। ललियाना गांव में दो पक्षों के मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षाें की एक महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे के घर पर ईंट पत्थर बरसाए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव ललियाना निवासी इस्लामू की दो दिन पूर्व मामूली बात को लेकर गांव के शहजाद से बहस हो गई थी। ग्रामीणों ने समझकर दोनों को घर भेज दिया। सोमवार देर शाम इस्लामू व शहजाद के बीच फिर से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे चले। आरोप है कि इस्लामू व उसके साथियों ने शहजाद के घर पर पथराव किया। दोनों पक्षों की एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष से शहजाद, सलमान, फुरकान जबकि दूसरे पक्ष से इस्लामू, शबाना और आमिर घायल हो गए। पुलिस ने शहजाद की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें