फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म के प्रयास पर विरोध करने पर पथराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर युवती से दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर परिजनों से मारपीट कर पथराव किया गया। इसमें युवती समेत पांच घायल हो गए। वहीं, अन्य दो जगह पर महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं र्हुइं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के समुदाय विशेष के व्यक्ति ने कोतवाली में पहुंचकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक भट्ठे पर ईंट पथाई करता है। रविवार शाम को उसकी बेटी ईंट क्वार्टर पर जा रही थी। आरोप है कि छह युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। उसे जबरन ईख में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर उन्होंने पहुंचकर विरोध जताया तथा बेटी को बचाया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की तथा पथराव कर दिया। इसमें उसकी बेटी समेत परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।
वहीं, कोतवाली क्षेत्र में महिला शनिवार को मकान में सोई हुई थी। आरोप है कि रात में दीवार फांदकर युवक हरेंद्र व दो अन्य मकान में घुस गए। आरोपियों ने उसके व उसकी बेटी के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई। महिला ने उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में हरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला अपनी बेटी के साथ घर में मौजूद थी। महिला ने बताया कि उसका पति और बेटा रात को मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे। आरोप है कि युवक मनोज घर में घुस गया और उनसे अभद्रता करने लगा। उसके शोर मचाने पर आए लोगों को देख भाग निकला। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने दो भाई दीपक व भोला, पिता ब्रजपाल और मां के साथ पहुंचा। उन सभी ने उसके व बेटी के साथ मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें