फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के नवनिर्माण पर दिल्ली में खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख ने रखे विचार

विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित संकल्पोत्सव सप्ताह समारोह को संबोधित करती खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। पंचायती राज मंत्रालय की ओर से पंचायतों के नवनिर्माण का संकल्पोत्सव पर विशिष्ट सप्ताह समारोह का विज्ञान भवन दिल्ली के प्लेनरी हॉल में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के ग्राम प्रधान व ब्लॉक प्रमुखों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बागपत के 15 ग्राम प्रधान व खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख ने भाग लिया। सोमवार को खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा ने क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना पर विचार रखकर विकास के खाके की जानकारी दी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा ने अपने ब्लॉक के बारे में जानकारी देने के साथ विकास का लक्ष्य प्राप्त करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुने जाने पर उन्होंने सबसे पहले अपने क्षेत्र का भ्रमण कर विकास की कार्ययोजना तैयार की। उन्होंने विकास खंड में ग्यारह किलोमीटर संपर्क मार्ग के अतिरिक्त नौ नालों का जीर्णोद्धार कराया। जल संरक्षण के लिए ग्राम पंचायतों में पौधरोपण, सरकारी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और पांच ग्राम पंचायतों में खेल के मैदानों का निर्माण कराया। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 11 उप स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत कराई।
उन्होंने बताया कि विकासखंड में सर्वशिक्षा, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। विकास खंड के 32 स्कूलों में कायाकल्प अंतर्गत बालक-बालिकाओं के खेलकूद के मैदान, ओपन जिम व शौचालयों के साथ 176 सोख्ता गढ्ढा और 69 खाद के गड्ढों का निर्माण कराया। उनका उद्देश्य गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के लिए पैठ का विकास करने के साथ सामाजिक कुरुतियों जैसे नशामुक्ति, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य कैंप, पानी की जांच कराने आदि पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें