फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेट व गले का संक्रमण बढ़ रहा 233 बच्चों का हुआ उपचार

Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
धनौरा सिल्वरनगर के प्राथमिक स्वास्यि केंद्र में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ.आशु बंसल। स
विज्ञापन
बागपत। पेट व गले का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और इसकी चपेट में बच्चे सबसे ज्यादा आ रहे हैं। जिले में रविवार को लगाए गए आरोग्य मेले में पेट व गले में संक्रमण के कारण हो रही परेशानी के कारण 233 बच्चों ने पहुंचकर जांच कराई। चिकित्सकों ने दवाई देकर बचाव की सलाह दी।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 23 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला लगाया गया, इनमें 24 चिकित्सक और 62 पैरामेडिकल स्टॉफ ने 1298 मरीजों का उपचार किया। मेले में सबसे अधिक बच्चों को पेट दर्द, खांसी व जुकाम की शिकायत मिली और 233 बच्चों का उपचार किया गया। सबसे अधिक अमीनगर सराय में 63 व किशनपुर बराल में 25 बच्चों की जांच की गई।
बुखार के 39 मरीज पहुंचे, जिसमें सबसे अधिक बिजरौल पीएचसी पर सात मरीज पहुंचे। त्वचा रोग के 173 मरीज पहुंचे, जिसमें सबसे अधिक अमीनगर सराय पीएचसी पर 53 मरीज पहुंचे। शुगर के 125 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई और सांस की बीमारी के 91 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मेलों में 10 मरीज ऐसे पहुंचे, जिनको टीबी होने की आशंका है। उनकी जांच कराई जाएगी और उसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बताया कि मरीजों का उपचार करके दवाइयां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें