फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस के सामने ही चले लाठी-डंडे, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
सिंघावली अहीर थाने में गिरफ्तार किए हिसावदा गांव में झगड़ा करने के आरोपी। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
बागपत, अमीनगर सराय। हिसावदा गांव में रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिनके बीच बवाल हो गया। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने समझाने के बाद भी दोनों पक्ष नहीं माने। इसमें पुलिस ने पांच नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सिंघावली अहीर थाने में एसआई सोनू ने मुकदमा दर्ज कराया कि हिसावदा गांव में सोमवार शाम पुरानी रंजिश में दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचकर झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया। इससे वहां भगदड़ की स्थिति बन गई और दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला करते रहे।
विज्ञापन

इसमें दोनों पक्षों के आमिर, विशाल, आशु समेत कई घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। इस प्रकरण में दोनों पक्षों के आमिर, आरिश, आबिद, आशु, विशाल और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें आमिर, आरिश, आबिद, आशु, विशाल को गिरफ्तार कर डंडे बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें