फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर और कांस्टेबल सोते रहे, चोरों ने उड़ा दीं श्रमिक ट्रेन से 37 बैटरियां

Mon, 06 Jul 2020 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ 
विज्ञापन
कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी श्रमिक स्पेशल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी श्रमिक स्पेशल ट्रेन के डिब्बों से रविवार तड़के चोरों ने 37 बैटरी चोरी कर लीं और निकट ही एक खेत में डाल दीं। इसी दौरान किसान खेत पर पहुंच गया और थाना रमाला पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो चोर बैटरियां छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


सूचना पर शामली आरपीएफ इंस्पेक्टर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर ड्यूटी पर तैनात दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा ड्यूटी से नदारद मिले स्टेशन मास्टर के संबंध में रेलवे के आला अधिकारियों को सूचना दी।

कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन खड़ी थी। रविवार तड़के लगभग चार बजे चोर डिब्बों से बैटरी चोरी करके पास के ही गन्ने के खेत में रख रहे थे। तभी खेत पर गए गांव के किसान टिंकू ने चोरों को देख लिया और रमाला पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर चोर बैटरी छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रमेश सिंह सिद्धू ने चोरी की जानकारी आरपीएफ शामली को दी। आरपीएफ शामली इंस्पेक्टर प्रांजल कुमार ने कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार की ड्यूटी थी, लेकिन वह ड्यूटी से नदारद थे।

डिब्बों की सुरक्षा के लिए विभागीय कांस्टेबल रजनीकांत शर्मा और योगेश कुमार की ड्यूटी लगा रखी थी, लेकिन दोनों गार्ड के डिब्बे में सोए हुए थे। इस लापरवाही को देखते हुए दोनों कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


इस काम आती हैं बैटरी
ये बैटरी ट्रेन के डिब्बे में पहियों के पास लगी रहती हैं। इनसे ही ट्रेन के अंदर प्रकाश व्यवस्था होती है और पंखे आदि चलाए जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें