फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन के विरोध में किसानों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली लाइन के विरोध में किसानों की बैठक
विज्ञापन

रमाला। कासिमपुर खेड़ी गांव में डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक सतेंद्र सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें बासौली से निरपुड़ा ले जाई जा रही बिजली की लाइन का पूरा मुआवजा न मिलने तक लाइन का कार्य न करने देने का निर्णय लिया गया। किसानों का कहना है कि बासौली से निरपुड़ा बिजली घर तक 220 केवी की निरपुड़ा बिजलीघर घर ले जाई जा रही है 220 केवी की बिजली की लाइन का किसानों को सही मुआवजा नही दिया जा रहा है। लाइन बिछाने के बाद पोल व लाइन के नीचे की जमीन पर पैदावार नही हो पाई। उन्होंने पोल को खड़ा करने व तारों की नीचे की भूमि के मूल्य में आई गिरावट का मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक लाइन का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में सभी किसानों ने अपनी सहमति व्यक्त की। बैठक में चौधरी सत्यवीर सिंह, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, जसवीर जीमानी, जयप्रकाश बासोली, एडवोकेट शिवम तोमर, पुरूषोतम, विनीत तोमर सिंह सतेंद्र, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें