बागपत में दिल्ली रोड औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर स्टेटिक टीम ने बागपत की ओर से आ रहे टाटा 407 में चेकिंग के दौरान 2.23 लाख रुपये पकड़े हैं। ब्यौरा न मिलने पर इन्हें सीज कर आयकर विभाग को सूचना दी गई है।
सोमवार को स्टेटिक टीम के प्रभारी जयकुमार, एसआई सुभाष व कांस्टेबल रामकुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बागपत की ओर से आ रहे टाटा 407 डीटी 14 एटी 9604 की चेकिंग के दौरान उसमें बैठे ओमप्रकाश शर्मा पुत्र मलखान निवासी बदायूं बैठा था। वह लोनी में बैटरी के खोखे बनाने वाली स्वाति कंपनी का कर्मचारी है। उसकी तलाशी में नई करेंसी के 2-2 हजार व पांच सौ के 2 लाख 23 हजार रुपये मिले। उससे इन रुपयों से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। रुपयों को सीज कर आयकर विभाग को सूचना दी गई है।