फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नौरोजपुर गुर्जर में राज्य स्तरीय भारोत्तोलन खिलाड़ी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में राज्य स्तरीय भारोत्तोलन खिलाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। हमलावर खिलाड़ी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उधर, तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले भारोत्तोलन खिलाड़ी प्रदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह गांव में ही घूम रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही पांच युवक लाठी-डंडे लेकर खड़े मिले, जिन्होंने पुरानी रंजिश में गाली-गलौच करते हुए उस पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगों ने बीच-बचाव कराया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल भारोत्तोलन खिलाड़ी का सीएचसी में उपचार कराया और तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें