फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार बढ़ेगा गन्ने का दाम-सहेन्द्र रमाला

विज्ञापन
बड़ौत के रमाला गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनते सहेन्द्र सिंह रमाला। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने बुधवार को रमाला स्थित अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
सहेंद्र रमाला ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है। इसलिए इस बार सरकार किसानों को दिक्कतों को देखते हुए गन्ने के दाम मेें इजाफा करेगी। साथ ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चीनी मिलों पर दबाव बनाया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान रखकर काम कर रही है। उसने कन्या सुमंगला योजना, यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना, यूपी पेंशन योजना व सीएम कृषक दुर्घटना योजना चला रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार साढ़े चार साल में क्षेत्र में जितना विकास किया। उतना बीते चालीस सालों में नहीं हुआ है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, छपरौली में युमना पर पुल, बावली के केंद्रीय विद्यालय, कंडेरा में नदी पर पुल जैसे विकास कार्य कराए। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को बागपत से बहुत लगाव है। इसके चलते पांच-छह बार यहां आ चुके हैं। इससे पूर्व कोई भी मुख्यमंत्री इतनी बार बागपत में नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें