फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जिले में खुलेंगे स्टेडियम व सिनेमाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकॉल के साथ होगी संचालन की अनुमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में करीब तीन महीने से बंद पड़े मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर, जिम व स्पोर्ट्स स्टेडियम पांच जुलाई से खुल जाएंगे। हालांकि कोविड प्रोटोकॉल के साथ ही इनके संचालन की अनुमति होगी।
विज्ञापन

बिजरौल रोड स्थित शहीद क्रिकेट एकेडमी के कोच प्रतीक तोमर ने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक सोमवार से स्टेडियम खोले जाएंगे। सभी खिलाड़ियों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में स्टेडियम बंद होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग के पास स्थित आई म्यूजिका सिनेमा के संचालन शिवेंदू ने बताया कि प्रदेश सरकार और कोरोना गाइडलाइन का पालन कर सिनेमा खोला जाएगा। दर्शकों को भी फिल्म केे दौरान कोविड के नियमों का पालन करने का आह्वान किया जाएगा। उधर, फिल्म प्रेमियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। जिम संचालक रवि चौहान व सन्नी चौहान का कहना है कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन होगा। एक बैच की समाप्ति पर जिम को पूरी तरह सैनिटाइज करने के बाद ही दूसरा बैच शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें