संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। क्षेत्र के मिलाना गांव में विश्वकर्मा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अर्जुन अवार्डी पहलवान सुभाष तोमर ने कहा कि खेलों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। खेल वर्तमान में युवाओं के लिए कॅरियर का बेहतर विकल्प बन गए हैं।
रविवार को अर्जुन अवार्डी पहलवान ने प्रतियोगता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जिले से अच्छे खिलाड़ी दिए हैं। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। युवाओं का रुझान खेलों की ओर होने से वह मानसिक और शारीरिक तौर पर बीमार नहीं होंगे। खेलों से युवाओं का मन बदलता है। 16 सौ मीटर दौड़ में मुलसम गांव के सुमित ने प्रथम, किनौनी के दीपक टाइगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 3200 मीटर की रिले दौड़ में सागर की टीम प्रथम और तालीम की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में कमेटी अध्यक्ष रवि कुमार पांचाल, लुकमान, रॉकी चौधरी और शौकीन चौधरी आदि रहे।