फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नए मतदाताओं का नाम दर्ज करने को चलेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए 4 व 5 नवंबर, 25 व 26 नवंबर, 2 व 3 दिसंबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की।
जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने और मृतकों के नाम काटने के लिए 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने और मृतक व्यक्ति का नाम काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में मतदाताओं के नाम जोड़ने, काटने और संशोधन करने के लिए चार नवंबर, पांच नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर, दो दिसंबर, तीन दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा और 26 दिसंबर को दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए बूथ लेवल अधिकारी, तहसील के मतदाता पंजीकरण केंद्र, जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से फार्म प्राप्त कर अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

- मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प सेंटर बनाया
मतदाताओं की सुविधाओं के लिए वोटर हेल्प सेंटर बनाया गया है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने या फिर संशोधन कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 या फिर 0121-2222870 पर कॉल कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें