फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले सपा की 51 नेताओं की जिला कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
उपाध्यक्षों को एक-एक विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया जाएगा, बूथ स्तर तक करना होगा दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी गठित की गई। उसे प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से अनुमोदन भी मिल गया है। सपा की जिला कार्यकारिणी में 51 लोग शामिल हैं। उपाध्यक्षों को एक-एक विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया जाएगा। उनको बूथ स्तर तक दौरा करना होगा और विधानसभा क्षेत्र की बूथ कमेटी गठित करनी होगी।
सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने जिला कार्यकारिणी बनाकर अनुमोदन के लिए प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के पास भेजी थी। जिसको मंजूरी मिलने पर घोषित कर दिया है। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के अनुसार तेजपाल सिंह, रवींद्र त्यागी, डॉ. जितेंद्र यादव, सलीम त्यागी, काशिम शरीफ कस्सार, रामफल उपाध्याय को उपाध्यक्ष बनाया गया है। शकील अहमद, पंडित राजीव प्रधान, राकेश कुमार, डॉ. सुरेंद्र कश्यप, सतीश वाल्मीकि, विपिन त्यागी, चमन प्रधान, देवदत्त शर्मा, संजय यादव, नूर हसन, वकील चौधरी, संजय कुमार गोस्वामी, महबूब अली, इम्तियाज अली, राजीव धामा, सौरभ शर्मा को सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको बनाया सदस्य
नौशाद खान, फिरोज खान, सोनू यादव, अखलाक, सनी उपाध्याय, कय्यूम सिद्दीकी, दौलतराम, बाबूराम सैनी, हनीफ, उस्मान अली, अनिल शर्मा, राजू प्रजापति, रिंकू त्यागी, विपिन त्यागी, रिजकराम गुर्जर, मुर्सलीन कुरैशी, फुरकान पहलवान, मेहंदी हसन, आसिफ कुरैशी, शाहिद सिद्दीकी, इसरार मलिक, राजीव कुमार, अनीस कुरैशी, रविशंकर शर्मा, आस इलाही, मोहम्मद रिजवान, मेहरबान को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें