फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर शराब के नशे में घूम रहा था हेड कांस्टेबल, अचानक पड़ी एसपी की नजर, किया निलंबित

Tue, 22 Oct 2019 08:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल को एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने निलंबित कर दिया है। वह ड्यूटी के समय शराब का सेवन किए हुए था। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। एसपी ने कहा कि लापरवाही से ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल हरेंद्र पुलिस लाइन में तैनात है। उसकी ड्यूटी पुलिस लाइन में चल रही है। सोमवार को वह ड्यूटी के समय शराब पीकर घूम रहा था। उसने कई लोगों से गाली गलौज कर हंगामा भी किया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने हेड कांस्टेबल को शराब के नशे में पकड़ लिया। उसका मेडिकल कराया गया। इसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई। एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: कमिश्नर के बुलाने पर बुरी तरह कांपने लगा लेखपाल, हालत बिगड़ी, पुलिस अफसरों की भी जमकर लगाई क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि शराब पीकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के पुलिस कर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के समय लापरवाही सहन नहीं होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें