फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरड़ी में सपा नेता के घर पर फायरिंग, तनाव 

Sun, 23 Oct 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सपा नेता के घर पर तैनात पीएसी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के कुरड़ी गांव में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव  के घर पर शुक्रवार की रात में शराब तस्करी की मुखबिरी के शक में गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने बंदूक और तमंचों से फायरिंग कर दी। इसके अलावा धारदार हथियारों से भी हमला किया। फायरिंग में शकील की हथेली में गोली के छर्रे लगे। इनके अलावा परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। इस वारदात के बाद गांव में तनाव हो गया। एसपी पूनम ने गांव में पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस मामले में सात लोगों को नामजद समेत 27 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

कुरड़ी गांव निवासी हाजी शकील ने पुलिस को बताया वह शुक्रवार की रात में अपने परिवार के साथ मकान में बैठा था। रात में करीब साढ़े आठ बजे सचिन, टिंकू, काला, छोटू, शशि, रवि, अरविंद और 15-20 अज्ञात लोगों हाथों में बंदूक, तमंचे, तलवार व अन्य धारदार हथियार लेकर घर में घुसे। शराब तस्करी की मुखबिरी का आरोप लगाकर बंदूक से उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान हथेली में गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। आरोपियों ने परिवार के लोगों पर भी धारदार हथियार से हमला किया।
    इससे उनके भाई मुकीम का तलवार से कान काट दिया। भाई कारी मुकीम को गंभीर घायल कर दिया। इसके अलावा परिवार की महिला समीना, सलीम और इस्लाम को घायल कर दिया । इसके अलावा आरोपियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। परिवार के अन्य लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया । वहां के चिकित्सकों ने घायल नसीम और कारी मुकीम को मेरठ रेफर किया। मेरठ के चिकित्सकों ने उनको दिल्ली के लिए रेफर किया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही शुक्रवार की रात में ही एसपी पूनम ने मौके पर  पहुंचकर पीड़ितों से मामले की जानकारी ली। दूसरी तरफ थाना छपरौली थाना में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । छपरौली थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया इस मामले में आरोपी सचिन, टिंकू, काला, छोटू, शशि, रवि, अरविंद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ (धारा 147, 148, 149, 323, 324, 326, 352, 354, 307 आईपीसी) में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी सचिन, टिंकू और  शशि को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया सचिन के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज है। वह पहले भी जेल जा चुका है। 

गांव में तनाव, पुलिस-पीएसी तैनात 
छपरौली। हमले की वारदात के बाद  गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रात में ही गांव में पुलिस-पीएसी तैनात कर दी। गांव में चप्पीे-चप्पे पर पुलिस कर्मी लगे हैं। खुफिया तंत्र भी अफसरों को पल-पल की जानकारी दे रहा है। 

यमुना खादर में हुआ था झगड़ा 
छपरौली। पुलिस के मुताबिक शकील के परिवार के कुछ लोग शुक्रवार को दिन में गांव के पास यमुना में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग यमुना के रास्ते शराब लेकर पहुंचे। शराब तस्करी करने के आरोपी युवकों ने मछली निकलने वालों को वहां से जाने के लिए कहा। इसी बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया था। बाद में शराब तस्करी के आरोपियों ने घर पर हमला बोला दिया। 


सांप्रदायिक झगड़े की फैल गई अफवाह
बागपत। कुर्डी में हुए झगड़े की सूचना कुछ ही मिनट में लखनऊ पहुंच गई। अफवाह फैल गई थी कि गांव में सांप्रदायिक बवाल हो गया है। सूत्रों के मुताबिक वहां से उच्चाधिकारियों के फोन पुलिस अफसरों के पास पहुंचे। छपरौली, बड़ौत, दोघट, रमाला थाने की पुलिस वहां पर पहुंच गई। देर रात एसपी पूनम भी गांव में पहुंची। उन्होंने पुलिस अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें