फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित सपा नेता ने बेरहमी से पीटा

Tue, 24 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
beaten - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में खुद को सपा नेता बताने वाले एक व्यक्ति ने घर का वीडियो बनाने का विरोध करने पर गृहस्वामी को तमंचे की बट और धारदार हथियार से बेरहमी से पीटा। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पठानकोट निवासी घायल गुलजार पुत्र शौकत ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खुद को सपा नेता बताने वाला एक व्यक्ति सोमवार को उनके घर का वीडियो बना रहा था। उन्होंने विरोध किया तो तमंचे की बट व धारदार हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हाथ नहीं आया है।
  पुलिस ने युवक को तमंचे समेत दबोचा 
दोघट। पुलिस ने चेकिंग के दौरान रहतना-मांगरौली मार्ग पर युवक को तमंचे समेत गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखकर पुलिस ने चौगामा क्षेत्र में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार को एसआई नरेंद्र शर्मा फोर्स के साथ रहतना-मांगरौली मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे घेर कर दबोचा । उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित पुत्र वीरपाल निवासी रहतना बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें