फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नाबालिग के यौन शोषण में सपा जिलाध्यक्ष का भाई गिरफ्तार

Mon, 31 Mar 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण और जान से मारने का प्रयास करने के मुकदमे में फरार सपा जिलाध्यक्ष के भाई सतेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस मुकदमे के बाद से सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव भी गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर की एक काॅलोनी में रहने वाली नाबालिग युवती ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। युवती ने आरोप है कि वह अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित सतेंद्र यादव निवासी बालैनी के शोरूम में काम करती थी। सतेंद्र यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। उसने सतेंद्र यादव से शादी करने के लिए कहा तो उसने एक कर्मी से दवाई भेजकर खिलवा दी।
इससे उसकी हालत खराब हो गई और गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। आरोप है कि इसकी जानकारी देने पर सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपी सतेंद्र यादव को सूरजपुर महनवा पुलिया के पास से शनिवार रात में गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें