फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य हासिल करने के लिए पुरुषार्थ जरूरी : साध्वी गीता

Mon, 31 Mar 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत की पुरानी धर्मशाला में प्रवचन करती साध्वी गीता। स्रोत श्रद्धालु।
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के पुराना जैन स्थानक में रविवार को साध्वी गीता ने कहा कि जीवन में यदि इंसान को अपना लक्ष्य हासिल करना है तो इसके लिए पुरुषार्थ करना बहुत जरूरी हैं। बिना पुरुषार्थ के कुछ मिलने वाला नहीं हैं।
विज्ञापन

साध्वी गीता वहां धर्म सभा को संबोधित कर रह थी। उन्होंने कहा कि इंसान को जरा भी अनुकूलता मिलती है तो खुश हो जाता है। इस जीवन में सुख व दुख दोनों हैं। सुख के साथ दुख सहन करने की भी क्षमता रखनी चाहिए। साधना करने वाला संसार के आकर्षण में नहीं फंसता है। सिर्फ सपने देखने से व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकता है।
कुछ लोग नींद में सपने देखते हैं और किसी को सपने पूरे करने के लिए नींद नहीं आती हैं। उन्होंने कहा कि जब इंसान का रास्ता सीधा और कर्म ठीक होंगे तो लक्ष्य को पाने से कोई नहीं रोक सकता हैं। वहीं साध्वी वर्णिका ने भजन गाए, जिनको श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें