बागपत के छपरौली/बड़ौत मे रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा भाजपा ने यूपी के किसानों का भरोसा तोड़ा है। जिन किसान और मजदूरों ने भाजपा को 73 सांसद दिए, वह आज पाई-पाई के लिए परेशान हैं। प्रदेश की सपा सरकार ने गन्ना किसानों के भुगतान पर दो साल की ब्याज माफी का ढकोसला कर किसानों को धोखा दिया है। समाज को लड़ाने वाले समाज का भला कैसे कर सकते हैं।
मंगलवार को रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने छपरौली विधानसभा के प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला के समर्थन में असारा और बिनौली में जनसभाएं कीं। इसके अलावा जयंत चौधरी ने बड़ौत के प्रत्याशी साहब सिंह के समर्थन में भी बड़ौत के पठानकोट में जनसभा की। इन जनसभाओं में जयंत चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के समय चुनावी रैलियों में चौधरी चरण सिंह का नाम लेकर किसानों के कर्जे माफ करने की बात कही थी, कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने कई दावे झूठे किए हैं। पड़ोसी राज्य हरियाणा में भाजपा की सरकार है। वहां किस तरह जातिगत बैर बढ़ाया है, सभी ने देखा है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने धार्मिक उन्माद भड़काने का काम किया है।
उन्होंने कहा यूपी की जनता सब कुछ समझ चुकी है। उन्होंने कहा विस चुनाव के नतीजों में भाजपा को करारी हार मिलेगी। असारा की जनसभा का मास्टर सुरेश राणा और बिनौली की जनसभा का संचालन कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने किया। इसमें विधायक वीरपाल राठी, वेस्ट यूपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनीस कुरैशी, मनोज तोमर, मोहम्मद अकरम, शकीर अहमद प्रधान टांडा, मोहकम पहलवान, नदीम प्रधान, मुशर्रफ प्रधान, हनीफ, रविंद्र सिंह, पपल राठी, किरठा सिंह प्रधान, धर्मपाल चेयरमैन, संजीव ब्लॉक प्रमुख, मुश्ताक चौधरी, हरपाल प्रधान, प्रविंद्र तोमर, सोमपाल राठी चेयरमैन, राम कुमार चेयरमैन, महिपाल प्रधान, सुरेश मलिक आदि उपस्थित रहे।
दूसरी तरफ बड़ौत में पठानकोट स्थित बीस फुटा रोड पर आयोजित जनसभा में चौधरी जयंत चौधरी ने कहा मुजफ्फरनगर मेें भाई भाई को लड़ाने वाले लोगों को वोट से जवाब देना है। इसमें पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, डॉ. अजय कुमार, सतीश चौधरी, अश्वनी तोमर, अरुण तोमर बोबी, जमीरुदीन अब्बासी, जाहिद हसन, सतेंद्र प्रमुख, मांगेराम चेयरमैन, अजय रमाला, प्रमेंद्र तोमर, सलीम चौधरी, सोमपाल राठी, वेदपाल पंवार एडवोकेट, धर्मवीर सिंह एडवोकेट, नीटा पहलवान, सुबोध राणा, हाजी शाहजाद आदि रहे।
ढोल की थाप पर किया जयंत चौधरी का स्वागत
जयंत चौधरी का हैलीकाप्टर वीर स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान पर उतरा। यहां से उन्हें ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ खुली जीप से सभा स्थल तक ले जाया गया। रास्ते मेें जगह-जगह समर्थकों ने जयंत चौधरी का स्वागत किया गया ।
बंटवारा करने वालों पर बरसे जयंत
बिनौली। इससे पूर्व सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में जयंत चौधरी ने बसपा, सपा और भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने नोट बंदी को लेकर भाजपा को जमकर घेरा। इस दौरान डॉ. मैराजुदीन, सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र एडवोकेट, ब्रजपाल शास्त्री, श्रीपाल धामा, योगपाल तोमर, संदीप धामा, विकास, राजू तोमर सिरसली, कपिल सोलंकी, प्रवीण वालिया, अमित, सूरज सोलंकी आदि रहे।