चांदीनगर थाने में पुलिसवालों के समक्ष प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
बागपत के चांदीनगर के खट्टा प्रह्लादपुर गांव के बिजली मिस्त्री रणवीर उर्फ रहतू की हत्या के केस का खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों ने चांदीनगर थाने में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्होंने कहा रणवीर हत्याकांड को पुलिस पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने पुलिस अफसरों ने जल्द से जल्द केस का खुलासा करने की मांग की।
आंदोलनकारियों ने कहा बिजली मिस्त्री रणवीर, 15 दिसंबर की रात में रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। तलाश करने पर भी उनका कहीं भी पता नहीं चला तो पुलिस से शिकायत की, लेकिन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। 18 दिसंबर को गांव में मकान से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर उनका शव पड़ा मिला। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस अभी तक रणवीर के कातिलों को पकड़ नहीं पाई, यदि पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो कातिल पकड़े जाते।
उन्होंने चांदीनगर थाने में प्रदर्शन कर हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान आंदोलनकारियों की पुलिस वालों से नोकझोंक हुई। उन्होंने पुलिस अफसरों से केस के खुलासे की मांग की है। इसमें राजाराम, रणवीर, संजीव, योगेंद्र, संदीप, प्रेम सिंह, प्रवेश, अमित, मांगेराम, सुनील, गीता, बाला, सुमन आदि रही। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा रणवीर हत्याकांड मेें पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस का खुलासा होगा।