सिपाही पर लगाया मारपीट का आरोप
बागपत। तितरौदा गांव के ग्रामीणों ने एसपी को दिए ज्ञापन में तेड़ा चौकी पर तैनात सिपाही पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
सविता पत्नी नरेश ने बताया कि 18 मार्च को उनका बेटा अक्षय मोटर बाइक से दुकान पर सामन लेने गया था। गांव के कुछ लड़के बीच रास्ते पर खड़े थे। अक्षय ने जब उन्हें रास्ता देने के लिए कहा तो युवकों ने तेड़ा चौकी पर तैनात सिपाही से शिकायत कर दी। आरोप है कि सिपाही घर आया और अक्षय को उठाकर चौकी ले आया, जहां बेल्ट से उसकी पिटाई की गई। जब वह चौकी पर पहुंची तो उसके साथ भी गाली-गलौच की। इस दौरान आरोपी सिपाही ने उसे उसके बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से थाना सिंघावली अहीर में रिपोर्ट दर्ज कराने और युवक व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। नरेश कुमार, संजय कुमार, विनोद, विकास और राजकुमार मौजूद रहे।