फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस गैंगरेप पीडिता की मौत का प्रकरण-----

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

बड़ौत। हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की।
बृहस्पतिवार की देर शाम सामाजिक कार्यकर्ता विश्वास चौधरी ने बावली रोड, महावीर मार्ग, खत्री गढ़ी चौराहा, बाजार पुलिस चौकी, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैंड व पीएन शर्मा तक कैंडल मार्च निकाला। सामाजिक कार्यकर्ता विश्वास चौधरी ने कहा कि दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के द्वारा सजा मिले। कैंडल मार्च में कमलदीप जिंदल, अनुज जैन, जैन कुमार जैन, तरून जैन, उमेश शर्मा, संजय बाल्मिकी, कुलदीप, रोहित कुमार, अमित कुमार, रामचन्द्र यादव, लोकेन्द्र कुमार, हिमांशु अग्रवाल, अमन मित्तल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपवास कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क किया
बड़ौत। पूर्व प्रमुख व रालोद नेता सत्येंद्र मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जनसंपर्क कर हाथरस गैंगरेप पीड़िता की प्रकरण में प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था के विरोध में आक्रोश जताया। साथ ही सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर मनीषा गैंगरेप हत्याकांड के विरोध मेें उपवास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या मेें पहुंचने का आह्वान किया। उधर, रालोद जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना व पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने बताया कि उपवास कार्यक्रम के अंतर्गत पहले कार्यकर्ता सिंचाई विभाग डाक बंगले पर स्थापित स्वर्गीय चौधरी चरण की प्रतिमा के समक्ष उपवास रखेंगे। बाद में तहसील पहुंचकर प्रदेश सरकार व घटना के विरोध मेें एसडीएम ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें