फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो मिल मालिकों को गिरफ्तार करो

Thu, 16 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में किसान दिवस में हंगामा करते किसान व रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किसान दिवस में बकाया भुगतान का मुद्दा फिर गरमाया। छपरौली के रालोद विधायक वीरपाल राठी ने कहा गन्ना भुगतान नहीं तो मिल मालिकों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। डीएम ने कहा 20 जून तक अधिकतम गन्ना भुगतान कराया जाएगा। जल्द ही प्रशासन, मिल प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी। 
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम ह्दय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। किसानों ने बकाया भुगतान नहीं होने पर हंगामा किया। विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक महक सिंह, रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना, कृष्णपाल चेयरमैन, रामपाल चेयरमैन, धर्मेंद्र प्रधान और अन्य किसान प्रतिनिधियों ने कहा गन्ना भुगतान नहीं होने से किसानों के सामने विकट हालात खड़े हो गए हैं।

वीरपाल राठी ने मिल मालिकों की गिरफ्तारी की मांग रखी। डीएम ने कहा 20 जून तक अधिकतम भुगतान के निर्देश दिए। उधर, ग्राम दिवस में ग्राम प्रधान, एडीओ पंचायत, एएनएम, लेखपाल, गन्ना पर्यवेक्षक, पशुधन प्रसार अधिकारी, बीट कांस्टेबल और अन्य सभी ग्राम स्तरीय कर्मचारी सुबह से दो बजे तक उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करेंगे। शिकायतों की ऑनलाइन फीडिंग होगी। सीडीओ जेपी रस्तौगी, डीसीओ सुशील कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


900 क्यूसेक पानी छोड़ा
डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने बताया खरीफ फसल की सिंचाई के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई ने रोस्टर जारी कर दिया है। 900 क्यूसेक पानी नहरों मे छोड़ा है। 

शादी और बीमारी के लिए कराएं भुगतान ः डीएम ने असाध्य बीमारियों एवं किसानों के  बेटे-बेटी के विवाह के लिए गन्ना भुगतान के आदेश दिए हैं। सिरसली गांव के प्रधान राजू सिरसली ने किसान दिवस में क्षेत्र की बिजली समस्या का मुद्दा उठाया। जौहड़ी बिजलीघर से क्षेत्र के गांव सिरसली, अंगदपुर, आरिफरपुर खेड़ी और जौहड़ी को शिफ्टों में बिजली की सप्लाई की जा रही है, इससे किसान परेशान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें