बागपत। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में शुक्रवार रात खिड़की से एक सांप घुस गया, जिसने ड्यूटी कर रहे वार्ड ब्वॉय शिवराज रुहेला के हाथ में डस लिया। इसके बाद चिकित्सक ने एंटी स्नेक वेनम की दस वैक्सीन लगाकर वार्ड ब्वॉय की जान बचाई। हालत मिलने पर वार्ड ब्वॉय को छुट्टी दे दी गई।
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में तैनात वार्ड ब्वॉय शिवराज रुहेला ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे वार्ड में बेड पर बैठे हुए थे। तभी एक सांप वहां आया और उनके हाथ में डस लिया। पहले उन्हें लगा कि चूहा काटकर गया है, लेकिन जब इमरजेंसी में जाकर चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने सांप के डसने के निशान होने की जानकारी दी। इसका पता चलने पर सर्जिकल वार्ड में सांप को तलाश किया गया, लेकिन सांप नहीं मिला। इस मामले में डॉ. अर्जुन सिंह का कहना है कि एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगने के बाद वार्ड बॉय की हालत में सुधार है।