फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन, पोस्टर से नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति प्रोजेक्ट अंतर्गत स्लोगन एवं पोस्टर अभियान के माध्यम से दीवारों पर पोस्टर चित्रण करके नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कोऑर्डिनेटर डॉ. वीरेंद्र सिंह व डॉ. किरण गर्ग द्वारा की गई। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक परिवार और समाज सकारात्मक सोच के साथ महिलाओं के सशक्तीकरण को स्वीकार नहीं करेगा तब तक समाज का विकास कल्पना मात्र होगा। यह शुरुआत हमें स्वयं से करनी होगी। अपने परिवार एवं अपने आसपास सभी को प्राथमिकता देनी होगी। डॉ. किरण गर्ग ने बताया कि पोस्टर एवं स्लोगन का मकसद छात्राओं को जागरूक एवं सशक्त बनाना है। डॉ. किरण गर्ग ने स्लोगन लिखा मैं भी छू सकती हूं आकाश, मौके की है मुझे तलाश। यहां बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉॅ. हरेंद्र कुमार, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. दीपक जैन, मानसी, श्वेता, वैशाली, अवि, सृष्टि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जेवी कॉलेज में भी मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी हुई। शुभांरभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतीश चंद शर्मा, डॉ. गीता रानी ने किया। यहां प्राचार्य डॉ. सतीश चंद शर्मा ने कहा कि मन को मजबूत करने के लिए आशावादी और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। मांइड सेलो विजडम टूर के अंतर्गत मांइड सेलो टीम की डायरेक्टर और मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार शालिनी तिवारी व संस्थापक रुद्र ठाकुर ने कहा कि हमारे विचार ही जीवन की दिशा और दिशा निर्धारित करते हैं। इसलिए हमेें बहुत सचेत होकर किसी भी विचार को प्राथमिकता देनी चाहिए। यहां डॉ. नीलम राणा, डॉ. रचना, डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. देवेंद्रपाल, डॉ. उवेंद्र, डॉ. प्रशांत यादव, वसुंधरा, निधि, मीनू, प्रिया शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें