आरोग्य मेले में 1793 मरीजों की जांच, 195 के बनाए गोल्डन कार्ड
सबसे ज्यादा त्वचा और शुगर के मरीज पहुंचे इलाज कराने
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले लगाकर 1793 मरीजों की जांच की गई और 195 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। शिविर में सबसे अधिक त्वचा के 372 मरीजों की जांच हुई। शुगर के 117 मरीजों ने भी इलाज कराया।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि 44 चिकित्सक और 156 पैरामेडिकल स्टाफ ने 612 पुरुष, 965 महिला व 216 बच्चों की जांच की। सबसे अधिक त्वचा के 372 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनके अलावा 661 लोगों की कोरोना की जांच की गई, सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। मेले में हेपेटाइटिस बी के 102, हेपेटाइटिस सी के 91, लीवर के 39, शुगर के 117, टीबी के चार की जांच की गई। मेलों में उपचार के बाद 23 मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। शिविर में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए है।
1501 की जांच, नहीं मिला संक्रमित
बागपत। सीएमओ आरके टंडन ने बताया कि रविवार को 1501 लोगों की कोरोना की जांच की गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 2334 है, जबकि एक्टिव केस शून्य है। जिले में अब तक संक्रमण से 35 लोगों की मौत हो चुकी है।