फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो दिन में छह कक्ष निरीक्षक रहे अनुपस्थित, वेतन रोका

Sun, 25 Aug 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए छह कक्ष निरीक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। जिस पर एडीएम पंकज वर्मा में कक्ष निरीक्षकों को नोटिस जारी कर उनका वेतन रोकने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में दिगंबर जैन इंटर काॅलेज बड़ौत में प्रवक्ता नवीन कुमार और आदेश कुमार गुप्ता, वीर स्मारक इंटर काॅलेज बड़ौत में तैनात सहायक अध्यापक भानु प्रताप सिंह और अरविंद कुमार, 24 अगस्त को हुई परीक्षा में इंटरमीडिएट काॅलेज सरुरपुर खेड़की में सहायक अध्यापक प्रवेश रानी और केएचआर इंटर काॅलेज खामपुर लुहारी में सहायक अध्यापक मौहम्मद आसिफ अख्तर अनुपस्थित रहे। एडीएम पंकज वर्मा का कहना है कि कक्ष निरीक्षकों ने जिम्मेदारी सौंपने के बावजूद अपने कर्त्तव्यों का निवर्हन नहीं किया। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले कक्ष निरीक्षकों का वेतन काटने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही कक्ष निरीक्षकों से अनुपस्थित रहने का कारण साक्ष्य के साथ प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें