बागपत। गूंगाखेड़ी गांव में गबन के मामले में ग्राम विकास अधिकारी प्रेम कुमार को निलंबित कर दिया था। वीडीओ पर प्रधान ने गलत तरीके से भुगतान करने का आरोप लगाया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद वीडीओ को निलंबित किया गया।
विज्ञापन
गूंगाखेड़ी गांव में प्रधान भूपेंद्र सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी प्रेम कुमार पर गलत तरीके से भुगतान करने का आरोप लगाया था। इसमें तत्कालीन डीडीओ हरेंद्र सिंह ने मामले की जांच की तो पता चला कि वीडीओ ने 20 हजार रुपये का भुगतान गलत तरीके से किया था। डीडीओ ने जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी थी। इसमें सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे ने प्रेम कुमार को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर रिकवरी की जाएगी। सचिव को निलंबित करने के बाद फाइल सीडीओ व डीएम को भेज दी है।