फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खतौली व दौराला मिलों को डायवर्ट हुआ छह लाख क्विंटल गन्ना

Thu, 10 Apr 2025 06:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
-रमाला तथा बागपत की मिलों का गन्ना हुआ डायवर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपतरमाला। गन्ना आयुक्त ने बागपत की दोनों सहकारी चीनी मिलों के 23 क्रय केंद्रों का छह लाख क्विंटल गन्ना खतौली और दौराला की चीनी मिलों में डायवर्ट कर दिया है।
डीसीओ अमर प्रताप सिंह ने बताया कि सहकारी चीनी मिल बागपत के 10 क्रय केंद्रों का तीन लाख क्विंटल गन्ना दौराला तथा खतौली चीनी मिलों को डायवर्ट किया गया। बसी तथा हिसावदा के तीन केंद्रों से दौराला चीनी मिल गन्ना खरीदेगी। सात केंद्रों से खतौली चीनी मिल गन्ना खरीद कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी चीनी रमाला मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी रामसेवक यादव ने बताया कि रमाला मिल के 13 क्रय केंद्रों का 3.10 लाख क्विंटल गन्ना खतौली चीनी मिल को डायवर्ट किया। लूम्ब के चार क्रय केंद्र, तुगाना गांव के चार क्रय केंद्र, मौजिजाबाद नांगल, बिराल नदी, गांगनौली, भारसी, सूप गांव के एक-एक क्रय केंद्र पर खतौली मिल गन्ना क्रय करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें